Friday, March 29
       

धोनी की वायरल फोटो पर उनकी मां ने तोड़ी चुप्पी,बोलीं अभी ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ वो

0
657

रांची, 12 मई | महेंद्र सिंह धोनी की हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें उनके चेहरे पर हल्की सफेद दाढ़ी देखी जा सकती है। धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ खेल रहे हैं और इसी में उनका वो हल्की सफेद दाढ़ी वाला लुक दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो से निकली फोटो के सामने आने के बाद कई लोगों ने कहा था कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी बूढ़ा हो गया है तो कई लोगों को विश्वास नहीं हुआ था कि यह धोनी हैं।

अब धोनी की मां ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनका बेटा ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ है।

बीडीक्रिकटाइम ने धोनी की मां के हवाले से लिखा है, "हां, मैंने उसका नया लुक देखा लेकिन वो ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ है। कोई भी बच्चा अपनी मां के लिए बूढ़ा नहीं होता।"

धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल खेला था। इसके बाद आईपीएल में उनकी वापसी की उम्मीद थी लेकिन कोविड-19 के कारण बीसीसीआई ने लीग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।

View this post on Instagram

#runninglife post sunset !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on May 8, 2020 at 6:53am PDT

Source: CricketnMore